Homeराजस्थानअलवरयुवा चरित्र निर्माण एवं संस्कार शिविर का हुआ आयोजन

युवा चरित्र निर्माण एवं संस्कार शिविर का हुआ आयोजन

बानसूर। स्मार्ट हलचल|कस्बें के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आर्य समाज द्वारा आयोजित युवा चरित्र निर्माण एवं संस्कार शिविर में गुरुवार कों स्थानीय विधायक देवीसिंह शेखावत पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। विधायक शेखावत ने कहा कि आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य युवाओं का चरित्र निर्माण है। यह युवाओं को वैदिक संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ता है। इसके साथ ही अनुशासन, नेतृत्व और संगठन क्षमता का विकास करता है। शिविर में युवाओं को शारीरिक, आत्मिक और नैतिक शिक्षा दी जाती है। वैदिक सिद्धांतों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इससे वे राष्ट्र, समाज और परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। युवाओं को योगासन, प्राणायाम और खेल सिखाए जाते हैं। भजन, देशभक्ति गीत और प्रेरक प्रवचनों के माध्यम से संस्कारवान बनने की शिक्षा दी जाती है। इस मौके पर डॉ. शशिकांत बोहरा, नरेंद्र चौधरी, योगेश सोनी, विजय कुमावत, हेमलता सीसोटीया, मंजू शर्मा, कृष्ण सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहें। इधर विधायक देवीसिंह शेखावत ने महनपुर निवासी मनीषा शेखावत पुत्री दिनेश सिंह शेखावत का 12 वीं विज्ञान वर्ग में 98.60% अंक प्राप्त कर तहसील टॉप करने पर घर जाकर बालिका को सम्मानित किया। छात्रा मनीषा ने महनपुर स्थित न्यू मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययन कर अपनी मेहनत के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। छात्रा के पिता दिनेश सिंह शेखावत ट्रक ड्राइवर है तो वही माता बबली देवी सामान्य ग्रहणी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES