Homeअजमेरटूटी सड़कों और गंदगी के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट...

टूटी सड़कों और गंदगी के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों का घालमेल

*सोमवार को युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन
*ढोल-नगाड़ों के साथ हाथों में तख्तियां , जिला कलेक्ट्रेट की ओर मार्च

(हरिप्रसाद शर्मा )

अजमेर/स्मार्ट हलचल।स्मार्ट सिटी योजना के नाम पर करोड़ों रुपये के कथित घोटाले और शहर के बदहाल हालात को लेकर सोमवार को युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता डाक बंगले के पास एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ हाथों में तख्तियां लिए जिला कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट सिटी में हुए 200 करोड़ रुपए के घोटाले, शहर की टूटी सड़कों, गड्ढों, टूटे नालों, जगह-जगह फैली गंदगी, जलभराव और आनासागर झील की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस का आरोप है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए लेकिन धरातल पर कोई ठोस विकास नजर नहीं आ रहा है।

कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनाव का माहौल बन गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट के गेट के बाहर लगे बैरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा लेकिन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वहीं रोड पर बैठकर विरोध जारी रखा और जिला प्रशासन से जनहित में मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।

मोहित मल्होत्रा ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की आवाज को अनसुना करना सरकार को महंगा पड़ सकता है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ लेकिन युवा कांग्रेस ने साफ किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है। युवा कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES