Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़खुलेआम बरसाई गोलियां, युवक कि हत्या, कानून व्यवस्था को आइना बता रही...

खुलेआम बरसाई गोलियां, युवक कि हत्या, कानून व्यवस्था को आइना बता रही घटना

ओम जैन

स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर में रविवार देर रात को जंगलराज देखने को मिला जिसके चलते कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सेमलपुरा इलाके के विकास होटल पर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान अजयराज सिंह झाला पुत्र शिवसिंह झाला निवासी निंबाहेड़ा के रूप में हुई है, जो चित्तौड़गढ़ पुलिस के रिटायर्ड एएसआई का बेटा था।

पुरानी रंजिश के चलते हत्या, 60 राउंड से ज्यादा फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना का कारण काम को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश है, जो संभवतः बजरी विवाद से जुड़ी हुई थी। मृतक अपने दोस्तों के साथ होटल की छत पर खाना खा रहा था, तभी पांच से छह गाड़ियों में सवार करीब 30-35 हमलावर वहां पहुंचे और चार पिस्तौलों से करीब 60 राउंड फायर किए।

प्रत्यदर्शी का बड़ा खुलासा

मृतक के साथी ओंकार शर्मा ने बताया कि घटना में ईश्वरसिंह डेट, कुलदीप सिंह, मोटी सिंह डगला का खेड़ा, राजपाल सिंह, राहुल, विक्रम सिंह, कमल सिंह, भैरूं झूपड़ा सहित कई लोग शामिल थे। हमलावरों के पास स्कॉर्पियो, XUV, सिलेरियो, अल्टो जैसी कई गाड़ियाँ थीं। उन्होंने कहा कि यह हमला पूरी योजना के साथ किया गया और इसकी रेकी पहले से मनोज चौधरी द्वारा की गई थी।

पुलिस कि कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

घटना के तुरंत बाद घायलों को बिड़ला अस्पताल ले जाया गया। ओंकार शर्मा के अनुसार उस समय अजयराज सिंह जिंदा था, लेकिन डॉक्टर उसे देख कर भाग गया। उन्होंने 100 और 112 नंबर पर कॉल किया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। बाद में पुलिस पहुंची और बताया कि डॉक्टर नहीं आएगा और युवक की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।
कोतवाली थानाधिकारी भावनीसिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब 8-10 हमलावरों द्वारा विवाद के चलते फायरिंग कर युवक की हत्या की बात सामने आई है। मृतक के साथी के बयान के आधार पर आरोपियों को नामजद किया गया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शहर के कई स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES