Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी में गोली चलवा देंगे... यूट्यूबर ने पिस्टल लहराते हुए फिल्मी...

यूपी में गोली चलवा देंगे… यूट्यूबर ने पिस्टल लहराते हुए फिल्मी स्टाइल में बनाई रील,youtuber filmy style reel

यूपी में गोली चलवा देंगे,youtuber filmy style reel

यूट्यूबर ने पिस्टल लहराते हुए फिल्मी स्टाइल में बनाई रील!

स्मार्ट हलचल-शीतल निर्भीक
लखनऊ।उत्तर प्रदेश की मैनपुरी का सोशल मीडिया पर एक युवती का पिस्टल लहराते वीडियो सामने आया है। इसमें वह फिल्मी गाने पर रील बना रहीं हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती के पीछे एक कार खड़ी है। इसमें एक पार्टी का झंडा लगा हुआ है। वीडियो सामने आया तो लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। कई लोगों ने वीडियो को शेयर भी किया है।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रही युवती यूट्यूबर आशवी यादव बताई जा रही हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सीओ सिटी का कहना है कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। ऐसा कुछ है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES