पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सांगानेर में एक युवक की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू की । सुभाष नगर थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के सांगानेर निवासी कृष्ण टेलर पिता रतन लाल टेलर उम्र 35 वर्ष ने दिनांक 2 अप्रैल शाम को अज्ञात कारणों के चलते किसी अज्ञात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया । युवक की तबियत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई फिर परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए।जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया शुक्रवार रात्रि उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया था। थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर परिजनों कि मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस का कहना है कि युवक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया है फिलहाल इसके वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आए है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
