हरिजन बस्ती में युवक ने लगाई फांसी,मचा हड़कंप,घटना के वक्त घर पर अकेला था युवक , पुलिस जुटी जांच में

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । कोतवाली थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती में एक युवक ने अपने ही कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती 100 फीट रोड निवासी धर्मेंद्र सिंह पिता अर्जुन सिंह रावत उम्र 22 साल ने  शुक्रवार शाम अपने ही कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।सूचना पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची ओर शव की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवा कर शव फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। थाना पुलिस ने शनिवार को  जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर परिजनों कि मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया । पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त युवक घर पर अकेला था ओर उसके पिता गांव गए हुए थे ओर युवक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया है इसके वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आ पाए है।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।