Homeभीलवाड़ायुवक से अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर चाकु से रेता गला ,...

युवक से अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर चाकु से रेता गला , लहूलुहान हालत में अस्पताल में ईलाज जारी

भीलवाड़ा । पुनित चपलोत

सदर थाना क्षेत्र के पालड़ी पुलिया के समीप एक युवक के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर गले पर चाकू से हमला कर दिया।चाकू के हमले से युवक के गले पर गहरा जख्म हो गया।घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल समीर उर्फ छुरी पिता सलीम शेख उम्र 23 वर्ष निवासी पुलिस लाइन ने जिला अस्पताल में बताया कि गुरुवार शाम को वह अपने किसी कार्य से पालड़ी की तरफ गया था ,इसी दौरान पालड़ी पुलिया के समीप कुछ व्यक्तियों ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट करने लग गए फिर उनमें से किसी व्यक्ति ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया।चाकू के हमले से उसके गले पर जख्म हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।जहां ट्रॉमा वार्ड में घायल का इलाज किया जा रहा है । युवक पर चाकू से हमले की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और घायल से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है युवक पर किन व्यक्तियों ने हमला किया और किस कारण से किया यह अभी सामने नहीं आ पाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES