Homeभीलवाड़ायुवा शक्ति का संकल्प – 15,000 वैश्य मित्र, सशक्त वैश्य समाज

युवा शक्ति का संकल्प – 15,000 वैश्य मित्र, सशक्त वैश्य समाज

प्रजातंत्र में राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में उसी संगठन का महत्व, प्रभाव और सम्मान स्थापित होता है, जिसकी सदस्य शक्ति सशक्त एवं संगठित होती है

संगठित समाज ही सशक्त समाज का निर्माण करता है

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा जिले में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन (IVF) युवा शाखा द्वारा 15,000 वैश्य मित्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के माध्यम से वैश्य समाज को संगठित, जागरूक एवं प्रभावी स्वरूप देने की दिशा में ठोस पहल की गई है।

डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत

इसी उद्देश्य से Primary Membership App के माध्यम से सदस्यता अभियान को गति देने एवं उसे तहसील स्तर तक प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने डिजिटल सदस्यता अभियान को सक्रिय करते हुए मोबाइल ऐप के माध्यम से सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ की। उपस्थित सभी वरिष्ठजनों ने स्वयं अपना डिजिटल रजिस्ट्रेशन कर ‘वैश्य मित्र’ बन इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करने की घोषणा की। यह पहल संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त, पारदर्शी एवं परिणाममुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

रणनीतिक निर्णय

युवा संभाग अध्यक्ष देवेन्द्र डाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना तय की गई—

1 सदस्यता अभियान को तहसील स्तर तक विस्तार देना
2️⃣ प्रत्येक सक्रिय सदस्य को न्यूनतम 100–100 सदस्य जोड़ने की जिम्मेदारी देना
3️⃣ डिजिटल सदस्यता प्रणाली को सुव्यवस्थित एवं परिणाममुखी बनाना
4️⃣ IVF को देश का सर्वाधिक सदस्य संख्या वाला प्रभावी संगठन बनाने का संकल्प

वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति

मीडिया प्रभारी मनीष बम्ब के अनुसार इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा, महिला संभाग अध्यक्ष मधु जाजू, युवा संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार डाणी, महिला प्रदेश मंत्री आरती कोगटा,जिला महामंत्री ललित अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति ने अभियान को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा एवं संगठनात्मक मजबूती प्रदान की।

जिला संयोजक एवं विधानसभा प्रभारी नियुक्त

युवा अध्यक्ष अंकित सोमाणी ने संभाग अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल के निर्देशन तथा प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, जिलाध्यक्ष रामेश्वर काबरा एवं संभाग अध्यक्ष देवेंद्र डाणी की सहमति से सदस्यता अभियान का जिला संयोजक हर्ष राठी को नियुक्त किया।साथ ही 7 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए गए

भीलवाड़ा विधानसभा – जितेंद्र बांठिया
शाहपुरा विधानसभा – मितेश सोडाणी
जहाजपुर विधानसभा – हर्षिल नागौरी
मांडल विधानसभा – त्रिदेव मूंदड़ा
गंगापुर–सहाड़ा विधानसभा – एडवोकेट सुनील चिपड़
मांडलगढ़ विधानसभा – योगेश हेड़ा
आसींद विधानसभा-सचिन काबरा

सभी पदाधिकारियों ने संगठित शक्ति के माध्यम से वैश्य समाज को सशक्त, प्रभावी एवं निर्णायक भूमिका में स्थापित करने का सामूहिक संकल्प लिया। यह अभियान केवल सदस्य संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि वैश्य समाज को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने की एक संगठित रणनीति है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular