भीलवाड़ा । भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। प्रांतीय प्रतिनिधि ओमप्रकाश देवानी के नेतृत्व में श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष मुखर्जी पार्क में एकत्रित होकर शिकागो के शहीद मजदूरों एवं पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर श्रम सुधारों के नाम पर बनाए जा रहे मजदूर विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की गई।श्रमिकों की प्रमुख मांगें – (1) श्रम कानूनों में बदलाव को वापस लेना और महंगाई पर प्रभावी रोक लगाना, (2) न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये लागू करना एवं ठेका प्रथा को पूर्णतः समाप्त करना, (3) सभी श्रमिकों के लिए 10,000 रुपये मासिक पेंशन की सामाजिक सुरक्षा लागू करना, (4) मिड-डे मील व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित करना, (5) शुभ शक्ति योजना को पुनः सुचारू करना एवं निर्माण श्रमिकों (कमठाणा) की सुविधाओं को नियमित करना, (6) कोरोना काल में हटाए गए श्रमिकों को पुनः काम पर लेना। मुखर्जी पार्क की बैठक मेें स्थाई लोक अदालत के पूर्व सदस्य प्रहलाद जी व्यास ने पहलगाम में हुए हमले के साथियों एवं सिकांगो के संघर्ष के बाद शहीद हुए श्रमिको को श्रद्धांजलि दी गई। प्रहलाद व्यास ने बताया कि अंग्रेजों द्वारा किए जा रहे शोषण के अनुसार ही वर्तमान पूंजीपति ताकत है नियमित मजदूरों का शोषण कर रहे हैं औद्योगिक क्रांति का लाभ पूंजी पतियों को अधिक प्राप्त हुआ है उसके बाद साथी ओमप्रकाश देवानी द्वारा एक मई मजदूर दिवस पर मनाने एवं संघर्ष पर अपने विचार रखें। मेडिकल रि-प्रजेन्टेटीव के श्रमिक साथी कपिल शर्मा रामचंद्र सांवरलाल सत्यनारायण कार्तिक पुरोहित महावीर पांडे उपस्थित थे जिसमें कामरेड रामेश्वर जाट ने देश मे चल रही मजदूर विरोधी गतिविधियों की जानकारी दी। टेक्सटाईल श्रमिक के अध्यक्ष सोनू शर्मा, गणेश गहलोत, नरेन्द्र मराठा, सद्धाम, करण सिंह, आशीष सोमानी, सोनू माली, जितेन्द्र शर्मा, अशफाक गौरी शंकर सुशील शर्मा गजेंद्र शर्मा रामनिवास भीलवाडा में चल रही श्रम विराधी गतिविधियो एवं 12 घण्टे काम को लेकर रोष व्यक्त किया एवम् नारे बाजी की गयी जिला बिल्डिंग वर्कर्स यूनियन के जिला अध्यक्ष रतनलाल नट देउ, विमला विश्नोई, इन्द्रादेवी वैष्णव ने भी निर्माण श्रमिको के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर विरोध व्यक्त किया एवं श्रमिको को सम्पूर्ण सहायता एवं लगाई गयी रोक को हटाने के लिए कहा। जनता जल योजना के श्रमिक ओमप्रकाश गर्ग राजस्थान आजीविका कर्मचारी संविदा परिषद जिला अध्यक्ष अनीता कवर, सत्तू बुनकर, लक्ष्मी कंवर, रेखा रावत, मोतीलाल लखारा, शीशराम, भेरूलाल तेली, प्रदीप पांडे, सत्येंद्र सिंह आदि कई श्रमिको ने भी सरकार द्वारा पेयजल योजनाओं क बारे में श्रमिको को नियमित किये जाने को लेकर मांग रखी। उसके बाद सभी श्रमिको को मजदूर दिवस पर मिठाई वितरित की गई एवं खुशी जाहिर करते हुए कार्यक्रम के अन्त में मुखर्जी पार्क से रेली निकाल कर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।
