युवती की हत्या की कोशिश के मामले में नामजद आरोपी भवानी सिंह गिरफ्तार, चाकू जब्त

भीलवाड़ा । प्रतापनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी भवानी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और आरोपी से हत्या के प्रयास मे प्रयुक्त चाकु जब्त किया है । एसपी धर्मेंद्र सिंह द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एएसपी मुख्यालय पारस जैन के निर्देशन में एवं सीओ सिटी सज्जन सिंह के सुपरविजन में और थाना प्रभारी राजपाल सिंह नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ा ।

यह था मामला

दिनांक 09.03.2026 को प्रार्थी रीना सेन पत्नी विजय सेन निवासी चंद्रशेखर आजादनगर भीलवाडा ने प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी जिसमे बताया की आरोपी भवानी सिंह रावत ने उसे जान से मारने की नियत से चाकु से वार किया जिससे वह घायल हो गई । पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

टीम ने आरोपी को ऐसे दबोचा

गठित टीम ने थाना प्रभारी राजपाल सिंह प्रतापनगर के निर्देशन में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चैक कर सूचना एकत्रित की और कडी मेहनत करते हए मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए शहर भीलवाड़ा में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मुखबीर की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी भवानी सिंह रावत पुत्र देवीसिह रावत उम्र 36 साल निवासी न्यु पटेल नगर थाना प्रतापनगर जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया।

टीम में ये रहे शामिल

प्रतापनगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह के साथ राजेन्द्र सिंह उ.नि. थाना प्रतापनगर, कॉन्स्टेबल प्रकाश, राजेन्द्र शामिल थे ।