यातायात सलाहकार सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का विस्तार

भीलवाड़ा/शहर की यातायात सलाहकार सेवा समिति के अध्यक्ष भरत सिंह राजावत ने समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें निरंजन तिवाड़ी, ओमप्रकाश व्यास, राकेश सक्सेना एवं जगदीश चन्द्र शर्मा को संरक्षक मनोनीत किया गया है। वहीं पुष्कर दत्त व्यास को सचिव तथा दिनेश बाहेती को कोषाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। संगठन की मजबूती के लिए अनिल कुमार व्यास एवं अनुपम संघेती को उपाध्यक्ष और रतन गुर्जर एवं गोपाल जाट को संगठन मंत्री बनाया गया है।