जीरो डोज कार्यक्रम के तहत समाज के प्रभावशाली सहयोगियों की आमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न:

भीलवाड़ा । टीकाकरण के जीरो डोज कार्यक्रम के अंतर्गत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ तथा शिव शिक्षा समिति के सहयोग से उप जिला चिकित्सालय बिजौलिया में समाज के प्रभावशाली सहयोगियों (इन्फ्लुएंसर्स) की आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। बिजौलिया ब्लॉक से आए सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक प्रतिनिधियों को टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, टीकारण के प्रति झिझक व भ्रांतियाँ दूर करने और कार्यक्रम की स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल यादव ने इन्फ्लुएंसर्स से आग्रह किया कि वे टीकाकरण से हिचकिचाने वाले परिवारों तक एक भरोसेमंद कड़ी बनें। जीरो डोज परियोजना के जिला समन्वयक श्री सुरेंद्र सोनी ने टीकाकरण में पुरुषों की सहभागिता पर जोर देकर पुरुषों को टीकाकरण में सहयोग देने और आगे आने पर जोर दिया साथ ही बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम देश में 11 जानलेवा बीमारियों की रोकथाम में अहम भूमिका निभा रहा है । ब्लॉक कॉर्डिनेटर गोविंद सिंह ने टीकाकरण को परिवार की जिम्मेदारी बताते हुए टीकाकरण में सहयोग की जानकारी दी।कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ. अंसार खान, डॉ मनीष सक्सेना, डॉ नरेंद्र पारेता,रिंकू के पी जेन,संगीता धाकड़, सुनीता धाकड़,देवीलाल सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।