Homeराजस्थानकोटा-बूंदीज़िक जेक डैम का होगा सौंदर्यकरण, सीमा ज्ञान कर अतिक्रमण हटेगा

ज़िक जेक डैम का होगा सौंदर्यकरण, सीमा ज्ञान कर अतिक्रमण हटेगा

लाखेरी -स्मार्ट हलचल/सोमवार को सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने शहर के जिक जेक डेम का अवलोकन किया। शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के निर्देश पर सहायक अभियंता की अनुशंसा पर सोमवार को सिचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता तनय कुमार श्रीवास्तव ने जिक जेक डैम का अवलोकन किया। इस दौरान श्रीवास्तव ने डेम की गहराई, चतुर्थ सीमा, डेम की सौंदर्यकरण को लेकर अवलोकन किया। वही कनिष्ठ अभियंता तनय कुमार ने बताया की सहायक अभियंता के निर्देश पर डैम का अवलोकन कर डैम की गहराई को बढ़ाने, डैम की चारो तरफ की पाल तथा डैम की कमजोर दीवार को सुदृढ़ करने तथा गूनिटिंग के कार्य को लेकर प्रस्ताव तैयार किए गए है। शीघ्र ही डैम की गहराई बढ़ाने, चार दिवारी पर मिट्टी भराव, गुनिटिंग तथा सौंदर्यकरण का कार्य प्रारंभ करवाया जायेगा। इस दौरान डैम के आस पास हो रहे अतिक्रमण को तहसीलदार द्वारा सीमा ज्ञान कर अतिक्रमण मुक्त करवाया जायेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES