Homeभीलवाड़ाप्रदेश के भीलवाड़ा जिले के खानखला में स्थापित होगा जिंक पार्क

प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के खानखला में स्थापित होगा जिंक पार्क

Published on

पंकज पोरवाल

भीलवाड़ा । स्मार्ट हलचल|विश्व की अग्रणी जिंक और सिल्वर उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजस्थान में स्थापित होने वाले देश के पहले जिंक पार्क को विकसित करने की दिशा में बडा कदम उठाया है। कंपनी ने इसके लिए त्रिपुरा ग्रुप के साथ एक रणनीतिक एमओयू पर हस्ताक्षर किये। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के खानखला में स्थापित होने वाले जिंक पार्क के लिए यह एमओयू जिंक-बेस्ड वैल्यू चेन के लिए समर्पित भारत का पहला इंटीग्रेटेड डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्रियल हब बनाने की हिंदुस्तान जिंक की योजना में प्रमुख पड़ाव है। इस एमओयू के तहत, हिन्दुस्तान जिंक त्रिपुरा ग्रुप की यूनिट को कच्चे माल की निरंतर सप्लाई सुनिश्चित करेगा। यह पार्टनरशिप एक मजबूत डाउनस्ट्रीम जिंक इकोसिस्टम बनाने के लिए एक साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें निवेश और उत्पादन योजना इस क्षेत्र में स्केल, एफिशिएंसी और सस्टेनेबल इंडस्ट्रियल ग्रोथ को बढ़ाने के लिए अनुरूप हैं। यह जिंक पार्क राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम, रीको के सहयोग से बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में नया निवेश आएगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे। जिंक पार्क डाउनस्ट्रीम जिंक-बेस्ड इंडस्ट्रीज के लिए भारत का पहला इंटीग्रेटेड हब बनने के लिए तैयार है। यह प्रोजेक्ट नए निवेश को आकर्षित करने, रोजगार और लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है, जो राजस्थान की इंडस्ट्रियल ग्रोथ में अहम योगदान देगा। जिंक इंडस्ट्रियल पार्क हेतु वर्ष 2024 के अंत में एक बड़े स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन किया गया था ताकि इसमें रूचि दिखा कर इंडस्ट्रियल क्षमताओं को इकोसिस्टम की जरूरतों के अनुसार तैयार किया जा सके। इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि, जिंक पार्क हमारा एक दूरदर्शी प्रोजेक्ट है जो मेटल वैल्यू चेन को मजबूत करेगा। त्रिपुरा ग्रुप के साथ यह साझेदारी मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने और एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम एक ऐसा इकोसिस्टम बना रहे हैं जहाँ निवेशकों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लीन एनर्जी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। वन-स्टॉप हब के रूप में यहाँ जिंक से जुड़े उद्योगों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएँ मिलेंगी। त्रिपुरा ग्रुप अपनी विशेषज्ञता के साथ जिंक प्रोसेसिंग की गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने में मदद करेगा। इसकी टेक्निकल क्षमताएं और ऑपरेशनल डिलीवरी का ट्रैक रिकॉर्ड इसे जिंक पार्क के लिए एक मुख्य एंकर इन्वेस्टर बनाता है। इस कोलेबोरेशन से ऑपरेशनल सिनर्जी को बढ़ावा मिलने, डाउनस्ट्रीम प्रोसेसर के लिए बेनिफिशिएशन एफिशिएंसी में सुधार होने और इंडस्ट्री के लिए उपलब्ध इनपुट की क्वालिटी और रिलायबिलिटी को मजबूत होने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट पर्यावरण और स्थानीय समुदाय के कौशल विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। हिन्दुस्तान जिंक आने वाले समय में अन्य निवेशकों के साथ भी चर्चा कर रहा है ताकि इस पार्क को चरणबद्ध तरीके से और बड़ा बनाया जा सके।

Latest articles

फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर कृषि मंत्री को भेजा ज्ञापन

रेखचन्द्र भारद्वाज जुरहरा, डीग: स्मार्ट हलचल|भारतीय किसान संघ शाखा जुरहरा एवं जिला पदाधिकारीयों सहित...

विधायक आक्या ने विधानसभा में रखी चित्तौड़गढ़ में नवीन साइंस, कॉमर्स, आयुर्वेद एवं बीएड कॉलेज खोलने मांग

ओम जैन  शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को विधानसभा में उच्च शिक्षा...

ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में ग्राम पंचायत सावा में अधूरे पड़े विकास कार्यों के लिए पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में धरना आयोजित

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावा में कांग्रेस सरकार में स्वीकृत...

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद जौनापुरिया का किया विरोध प्रदर्शन, अहिंसा सर्किल पर जमकर की नारेबाजी

भरत देवड़वाल निवाई। स्मार्ट हलचल|गांव करेडा बुजुर्ग में पूर्व सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया द्वारा अपने निजी...

More like this

भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा की हुरड़ा माहेश्वरी भवन में आयोजित हुई कार्य समिति बैठक

पंकज पोरवाल शिक्षा एवं तकनीक के आधार पर ही माहेश्वरी समाज और उसका व्यापार, व्यवसाय...

रीको एरिया में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हडकंप, पांच दमकलें मौके पर,करोड़ो के नुकसान की संभावना

भीलवाड़ा । औद्योगिक नगरी भीलवाड़ा के रीको एरिया थर्ड फेज में सोमवार शाम उस वक्त...

चारागाह भूमि की शिकायत करना पड़ा भारी, घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप,पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

एलपुनित चपलोत भीलवाड़ा // जिले के काछोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में चारागाह भूमि...