भीलवाड़ा । भीलवाड़ा अजमेर रेलवे ट्रेक पर मांडल से धुवाला के बीच देवरिया फाटक के निकट जोधपुर रतलाम एक्सप्रेस से एक युवक की कटकर मौत हो गई । घटना के बाद कुछ देर ट्रेन मौके पर खड़ी रही वही सूचना पर मांडल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मुर्दाघर में पोस्टार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया । युवक की पहचान के हर संभव प्रयास किए जा रहे है । अज्ञात युवक की उम्र करीबन 30 से 40 वर्ष के बीच बताई गई है जिसने टी शर्ट ओर जींस पहन रखी है। जो कोई भी व्यक्ति युवक को पहचानता हो तो वह मांडल थाने में सूचित करे।
