लुहारिया में प्रधानमंत्री इलेक्ट्रीक बस सेवा का शुभारंभ

स्मार्ट हलचल (लुहारिया) जगदीश चन्द्र 17 जुलाई शुक्रवार।
मांडल उपखंड की लुहारिया पंचायत में शुक्रवार से प्रधानमंत्री E बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। मांडल विधायक श्रीमान उदय लाल भडाणा के प्रयास से लुहारिया को E बस सेवा की सौगात मिली है। विधायक प्रतिनिधि मुकेश गाडरी ने बताया कि भीलवाड़ा को 50 इलेक्ट्रीक बसें आवंटित हुई है इनमें से 18 E बसों का संचालन पहले चरण में 20 जून 2026 से शुरू हो चुका है जिन्हें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वर्चुअल झंडी दिखाकर रवाना किया है। शुक्रवार 17 जुलाई को सुबह जैसे ही यह E बस भीलवाड़ा से लुहारिया के लिए रवाना हुई तो विधायक प्रतिनिधि मुकेश गाडरी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दांता पहूंचकर बस चालक व कंडक्टर का गुलाब का फूल व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ‌। जैसे ही बस लुहारिया शिव प्रतिक्षालय बस स्टैंड पहुंची तों लुहारिया के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बस चालक व कंडक्टर को पुष्प वर्षा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर संजय टेलर व कन्हैया लाल खटीक ने बताया कि इस आधुनिक इलेक्ट्रीक बस सेवा के शुरू होने से इस रुट के(दांता ,थाबोला, बावड़ी,लीरड़िया, गंगा जी का खेड़ा, मांडल) के ग्रामीणों का लाभ होगा। सभी ग्रामीणों ने विधायक भडाणा का धन्यवाद ज्ञापित किया।