साइबर क्राइम पर भीलवाड़ा पुलिस की लगातार कार्यवाही, मास्टर माइंड गिरफ्तार, न्यूज रिपोर्टर की आड़ में मासूम लोगों को बना रहा था शिकार, अलग अलग राज्यों में 116 मामले पहले से है दर्ज

भीलवाड़ा । रायपुर पुलिस ने साईबर फ्राॅड के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए साईबर फ्राॅड के मास्टर माइंड ओर न्यूज रिपोटर को गिरफ्त में लिया है। आरोपी न्यूज चैनल की आड मे सीधे साधे लोगों को अपना शिकार बना रहा था । जो इन्वेस्टमेंट के नाम पर प्रलोभन देकर ऑनलाइन साईबर फ्राॅड को अंजाम देता था । जिसके खाते मे 4 महिने मे करीब 10 करोड का संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी हुआ है । आरोपी के खिलाफ भारत के विभिन्न राज्यों के विभिन्न थानों मे साईबर फ्राॅड की 116 कम्पलेंट दर्ज है । एसपी धमेन्द्र सिह यादव भीलवाडा के आदेशानुसार बुद्धराज खटीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाडा व सुदर्शन पालीवाल, वृताधिकारी वृत्त गंगापुर के निकटतम सुपरविजन में बढते साईबर अपराध के खिलाफ पुलिस महानिदेशक, साईबर क्राईम एवं तकनीकी सेवाऐं राजस्थान जयपुर एवं पुलिस अधीक्षक जिला भीलवाडा के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान म्यूल हंटर मे म्यूल बैंक खातो के विरूद्व कार्यवाही करने हेतु शंभूदयाल थानाधिकारी रायपुर के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा कार्यवाही कर म्यूल बैंक खाता धारक कम्पनी के प्रोपराईटर आरोपी गोपाल लाल पिता मियांराम बलाई निवासी भीटा थाना रायपुर जिला भीलवाडा राजस्थान को गिरफतार किया गया। पुलिस महानिदेशक, साईबर क्राईम एवं तकनीकी सेवाऐं राजस्थान जयपुर के आदेश एवं भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक के की पालना में चलाये जा रहे विशेष अभियान म्यूल हंटर में प्राप्त निर्देशो के अनुसार थाना सर्कल में एसबीआई बैंक के म्यूल खाता संख्या 20516572995 की साईबर अपराध में संलिप्तता के सम्बंध मे जांच की गई तो खाता संख्या 20516572995 प्रोपराईटर गोपाल लाल पिता मियांराम बलाई निवासी भीटा थाना रायपुर जिला भीलवाडा राजस्थान के खिलाफ साईबर पुलिस पोर्टल पर अलग अलग राज्यों के विभिन्न थानों पर साईबर ठगी की कुल 116 शिकायतें दर्ज है। उक्त खाता का एसबीआई शाखा रायपुर जिला भीलवाडा से लेन-देन सम्बधि खाता स्टेटमेंट व रिकाॅर्ड प्राप्त किया गया तो उक्त खाता धारक के द्वारा किसी संचार युक्ति/संसाधन के माध्यम से प्रतिरूपण कर उक्त बैंक खाते मे ठगी की राशि जमा होना पाया गया है। उक्त खाता धारक थाना क्षेत्र में निवासरत होकर उक्त खाता धारक द्वारा इलेक्ट्राॅनिक साधनों से हैकिंग/फिसिंग/स्मिशिंग द्वारा आमजन के साथ साईबर धोखाधडी करके अपने खाते में धोखाधडी की राशि जमा करवाकर आम लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा कर अपराध करता था जिसके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं मे मामला दर्ज किया गया। टीम ने तकनिकी विधी द्वारा व खाता धारक का बैंक स्टेटमेंट व ईकेवाईसी दस्तावेज सम्बधित बैंक शाखा से प्राप्त किये ओर ऑनलाईन एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायतों की जांच की उसमे बाद आरोपी को दबोचा ।