लूट व जानलेवा हमला मामले में था वांछित
दिनांक18.02.201 को इंडसइंड बैंक (गांधीनगर शाखा) से ₹24,33,800 का कैश कलेक्शन कर मुख्य शाखा जा रहे कैशियर रविराज सिंह और गार्ड रामलाल से बदमाशों ने बैग छीनने का प्रयास किया था । गार्ड रामलाल द्वारा बदमाशों को पकड़ने पर, एक बदमाश ने पिस्तौल से फायर कर दिया जिससे गोली रामलाल की पीठ में लगी। इसके बाद बदमाश अपने तीसरे साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए पुलिस ने प्रकरण संख्या 127/2016; धारा 394, 307, 323, 332, 353 IPC एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया ।
पूर्व में गिरफ्तार हो चुके आरोपी:
ललित कुमार सैन (उम्र 23 वर्ष) — निवासी: चित्तौड़गढ़ (राज.)
कुलदीप सिंह उर्फ कल्लू (उम्र 36 वर्ष) — निवासी: मैनपुरी (उ.प्र.)
संगीता भदौरिया (उम्र 36 वर्ष) — निवासी: भिंड (म.प्र.)
आरोपी की चालाकी और गिरफ्तारी की कहानी
गिरफ्तार आरोपी अशोक सिंह उर्फ पप्पू (पूर्व थल सेना कर्मी) बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। वारदात के बाद से ही वह पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार अपने ठिकाने और पहचान बदल रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और अथक प्रयासों से मैनपुरी, भिंड, ग्वालियर, इंदौर, धार, राजगढ़, अलीराजपुर और मेघनगर तक उसका पीछा किया। अंततः पुलिस ने उसे इंदौर की एक कच्ची झोपड़ी से दस्तयाब किया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी इंदौर में एक आलीशान मकान और लग्जरी गाड़ी का मालिक है, लेकिन पुलिस से बचने के लिए वह झोपड़ी में छिपकर रह रहा था।
गिरफ्तार आरोपी
अशोक कुमार चौहान उर्फ अशोक सिंह उर्फ पप्पू (उम्र 49 वर्ष) पिता उदयवीर सिंह चौहान, निवासी अग्रवाल मोहल्ला, मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) हाल मिर्ज़ापुर सैटेलाइट कॉलोनी, थाना तेजाजी नगर, जिला इंदौर (मध्य प्रदेश) आरोपी पर ₹15,000 का इनाम था एवं धारा 173(8) CrPC में वांछित था ।