100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी संभावित मरीजों की हुई स्क्रीनिंग

स्मार्ट हलचल।काछोला तहसील क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर थलकलां मे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोर्टेबल एक्स रे मशीन से टीबी से संभावित मरीजों का चेस्ट एक्स रे किया गया!प्रभारी एएएम सीएचओ चांदमल रेगर ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भीलवाड़ा सीएमएचओ डॉ संजीव शर्मा और डीटीओ डॉ प्रदीप कटारिया के दिशा निर्देशन मे थलकलां मे 60 से अधिक मरीजों का चेस्ट एक्स रे कर टीबी की स्क्रीनिंग की गई और एक्स रे मे संदिग्ध पाए गए मरीजों का सीबीनाट करने के लिए स्पूक्तम सैम्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काछोला भेजा गया!

शिविर में मरीजों को संकल्प दिलाया कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाते हुए टीबी हारेगा देश जीतेगा की दिशा में ग्रामवासियों को टीबी के जोख़िम कारकों, लक्षणों स्क्रीनिंग उपचार और जांचों के बारे जानकारी दी!

शिविर में सीनियर टीबी सुपरवाइजर मोहम्मद रफीक अंसारी प्रभारी एएएम नाहरगढ़ सोनू कुमार नागर रेडियोग्राफर संजय मीणा एएनएम सुषमा शरण आशा सहयोगिनी सत्यवती पराशर चंद्रकांता शर्मा चंदा पारीक गीता जाट ग्राम साथिन सावित्री देवी गर्ग एनजीओ सहित अन्य ने सेवाए दी !