सजाउद्दीन को शिविर में मिली राहत, चेहरे पर आई मुस्कान

बूंदी- स्मार्ट हलचल।जिले के कापरेन निवासी सजाउद्दीन अपने पट्टे के नामान्तरण (म्यूटेशन) को लेकर प्रयासरत थे। सजाउद्दीन की इस परेशानी का समाधान नगरपालिका कापरेन में आयोजित ‘शहरी सेवा शिविर अभियान – 2026’ के रूप में सामने आया। जब उन्होंने इस शिविर में अपना पक्ष रखा, तो प्रशासन ने बिना किसी देरी के उनके मामले पर संज्ञान लिया।

शिविर में अधिकारियों ने नामान्तरण की फाइल पर त्वरित कार्रवाई की और सबसे अच्‍छी बात यह रही कि मात्र 24 घंटे के भीतर ही लाभार्थी सजाउद्दीन का नामांतरण खोल दिया गया। इतनी शीघ्रता से मामले का निस्तारण किए जाने पर सजाउद्दीन बेहद संतुष्ट और प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा शहरी सेवा शिविर के दौरान उनका काम बहुत ही जल्दी हो गया। वह इस त्वरित और पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए सरकार और स्थानीय नगरपालिका प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए अपने घर को लौट गए।