महेन्द्र नागौरी
9 थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत पकड़े गए आरोपी; बड़लियास पुलिस ने प्रकरण संख्या 250/2026 में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग करने की आशंका के चलते पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 11 जनों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126-170 के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं, बड़लियास थाना पुलिस ने एक प्रकरण में वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार
शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी:-
बड़लियास थाना: शंकर लाल पुत्र रामकुमार जाट, उम्र 40 वर्ष, निवासी नोहरा, थाना बड़लियास, जिला भीलवाड़ा। धारा 126-170 बीएनएसएस।
करेड़ा थाना: गहरी लाल पुत्र गोपी जी गुर्जर, उम्र 21 वर्ष, निवासी जालमपुरा, थाना करेड़ा, जिला भीलवाड़ा। धारा 126-170 बीएनएसएस।
कोटड़ी थाना: कन्हैया लाल सुथार पुत्र भैरू लाल सुथार, उम्र 20 वर्ष, निवासी नन्दराय, थाना कोटड़ी, जिला भीलवाड़ा। धारा 126-170 बीएनएसएस।
पारोली थाना: दिनेश पुत्र शंकरलाल आचार्य, उम्र 27 वर्ष, निवासी रोपां, थाना पारोली, जिला भीलवाड़ा। धारा 126-170 बीएनएसएस।
गांधीनगर थाना: अरविंद पुत्र ओमप्रकाश सेन, उम्र 38 वर्ष, मूल निवासी रायला, थाना रायला, हाल निवासी गायत्रीनगर, गौतम स्कूल के पास, थाना गांधीनगर, जिला भीलवाड़ा। धारा 126-170 बीएनएसएस।
जहाजपुर थाना: कुलदीप पुत्र बाबूलाल रेगर, उम्र 27 वर्ष, निवासी बिंदी गेट के पास, जहाजपुर, थाना जहाजपुर, जिला भीलवाड़ा। धारा 126-170 बीएनएसएस।
हनुमाननगर थाना: सीताराम पुत्र पेमाराम मीणा, उम्र 53 वर्ष, निवासी खाना का खोहल्ला, गाडोली, थाना हनुमाननगर, जिला भीलवाड़ा। धारा 126-170 बीएनएसएस।
हमीरगढ़ थाना:
छोटू कुमावत पुत्र खेमराज, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिलियाखेड़ा, थाना हमीरगढ़, जिला भीलवाड़ा।
बरदी चन्द पुत्र खेमराज, उम्र 38 वर्ष, निवासी बिलियाखेड़ा, थाना हमीरगढ़, जिला भीलवाड़ा।
दोनों को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
गुलाबपुरा थाना: सर्वेश कुमार शर्मा पुत्र सदानंद, निवासी जिला भीलवाड़ा। धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार।
प्रकरण में वांछित आरोपी भी गिरफ्तार
इधर, बड़लियास थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 250/2026 में वांछित आरोपी रघुनाथ पुत्र अर्जुन लाल गुर्जर, उम्र 21 वर्ष, निवासी रघुनाथपुरा, थाना बड़लियास, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है।