(महेन्द्र नागौरी)
आचार्य नानेश की पुण्यतिथि व आचार्य रामेश के पदारोहण दिवस पर आयंबिल दिवस, प्रश्न मंच में विजेता हुए सम्मानित
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|प्राज्ञभवन में आचार्य भगवंत 1008 श्री नानालाल जी म.सा. की पुण्यतिथि एवं आचार्य श्री रामेश के पदारोहण दिवस पर आयंबिल दिवस मनाया गया। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक समिति व शहर महिला मंडल के सान्निध्य में आयोजित प्रश्न मंच में 130 जैन बहनों ने 32 टीमों में धर्मज्ञान का दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता में सेजल डांगी, पल्लवी जैन, मुस्कान पीपाड़ा व पायल तातेड़ की टीम प्रथम, रेखा पानगढ़िया, ज्योति खारीवाल, अभिलाषा पानगढ़िया व रेखा नानेचा की टीम द्वितीय तथा अंकिता बागमार, मीना बागमार व दीपिका कोठारी की टीम तृतीय रही।
साध्वी श्री चंचल कंवर जी म.सा. सहित साध्वीवृंद के सान्निध्य में हुए आयोजन में निर्णायक लीला कोठारी, पुष्पा गोखरू व प्रमिला सूर्या मौजूद रहीं। श्रावक संघ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।