Homeबॉलीवुड12th फेल’ साल 2023 की मोस्ट फेवरेट फिल्म ने बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड,...

12th फेल’ साल 2023 की मोस्ट फेवरेट फिल्म ने बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड, 12th failed film global record

विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ बीते साल की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बन गई है। इस फिल्म की खूब तारीफें हो रही हैं। विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने रियल लाइफ किरदारों को बिल्कुल सटीक तरीके से पेश किया जो न सिर्फ दर्शकों बल्कि क्रिटिक्स को भी पसंद आया है। इसी के चलते फिल्म का जलना फिल्मफेयर से लेकर कई और अवॉर्ड शोज में देखने को मिला है। अब विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ दुनिया भर में अपनी चमक फैला रही है। IMDb पर इस फिल्म को 10 में से 9.2 की रेटिंग मिली है। फिल्म ने देखते ही देखते थिएटर्स में 100 दिन रिलीज के पूरे कर लिए हैं और इसी के साथ ही फिल्म ने एक और रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है। इतना ही नहीं ये ग्लोबल रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली ये एकमात्र हिंदी फिल्म है।

रियल लाइफ कहानी पर आधारित इस फिल्म की स्टारकास्ट विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा था। ’12वीं फेल’ की कहानी से लेकर स्टार्स की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसी नतीजा है कि फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में भी ’12वीं फेल’ का ही जलवा देखने को मिला था। इतना ही नहीं फिल्म को ऑस्कर 2024 के लिए भी नॉमिनेशन मिला है और अब इसके बाद IMDb पर इस फिल्म को 10 में से 9.2 की रेटिंग मिली है।

देश-दुनिया में अपने नाम का डंका बजाने वाली ’12th फेल’ (12th Fail) ने अब एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, विक्रांत मेसी की मूवी ने ग्लोबल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट हाल ही में IMDb ने आउट की है, जिसमें 250 फिल्मों का नाम शुमार था।ऐसे में खुशी की बात ये है कि इस लिस्ट में 50वें पायदान पर ’12वीं फेल’ को शामिल किया गया है।

विधु विनोद चोपड़ा ने कही ये बात

विधु विनोद चोपड़ा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा, ‘मैं अब भी वह कश्मीर का वह छोटा सा लड़का हूं। सिनेमा पैराडिसो के साथ मेरी फिल्म को देखना… मैं क्या कहूं? अब मैं शांति से मर सकता हूं।

 ’12वीं फेल’ की कहानी

आईपीएम मनोज शर्मा की सच्ची कहानी पर आधारित ’12वीं फेल’ उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से आगे निकल जाती है और लोगों को असफलता की स्थिति में हिम्मत न हारने और रि-स्टार्ट के लिए प्रोत्साहित करती है। आईपीएस मनोज शर्मा की कहानी पर आधारित विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखी जा सकती है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

RELATED ARTICLES