गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल।12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गंगापुर के हायर सेकेंडरी स्कूल में आयुष विभाग द्वारा एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। “इस वर्ष की थीम स्वस्थ आयु / वृद्धावस्था के लिए योग” है के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें
विधायक लादू लाल पितलिया,उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर,तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, विकास अधिकारी गजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्जवलन किया और स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि विधायक लादू लाल पितलिया ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए सभी को योग के प्रति
जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा । उपखंड अधिकारी गुर्जर ने
योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह करते हुए नियमित रूप से योग करने की बात कही और संकल्प दिलवाया।योग शिक्षक प्रियंका व्यास रेखा रैगर और
भारत स्वाभिमान की तहसील प्रभारी दिनेश लक्षकार ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग आसन करवाए। । कार्यक्रम के अंत में प्रभारी डॉ. सतीश शर्मा ने सभी अतिथियों, और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित तिवारी,लोक अभियोजक दिनेश बापना,
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अरविंद चौधरी,
पुलिस उपाधीक्षक सुदर्शन देव पालीवाल,
भारत विकास परिषद अध्यक्ष चमन लोसर, गौभक्त राजेश रांका,सुनील सिंह,योग सह प्रभारी डाक्टर हरीश केडिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी,अक्षय राज झाला , डॉ विपिन शर्मा , विनोद पंचोली, शंकर सिंह राणावत,मोतीलाल गहलोत , प्रधानाचार्य गोवर्धन लाल सोनी, अनिल शर्मा, कैलाश जीनगर,विजय लक्ष्मी जीनगर, दया सैनी सहित उपखंड स्तर के अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। भारत विकास परिषद ने सभी के लिए अंकुरित दालों का पौष्टिक अल्पाहार वितरित किया।
