निंबाहेड़ा को मिली आधुनिक आयोजन स्थल की नई पहचान

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने शुभारंभ अवसर पर की शिरकत, खान फैमिली को दी बधाई और शुभकामनाएं

नमान रिसोर्ट एंड कॉन्फ्रेंस हॉल का भव्य शुभारंभ, नगरवासियों को मिली अत्याधुनिक सुविधाओं की सौगात

निंबाहेड़ा, 21 जून,2026 (ज़ाकिर हुसैन)

स्मार्ट हलचल।नगर के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों को नई दिशा एवं आधुनिक पहचान प्रदान करने वाला नमन रिसोर्ट एंड कॉन्फ्रेंस हॉल शनिवार सायंकाल भव्य समारोह के साथ शुभारंभ हुआ। राजकीय महाविद्यालय के समीप इशक्काबाद क्षेत्र में निर्मित इस अत्याधुनिक आयोजन स्थल के उद्घाटन पर नगर एवं आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

शुभारंभ समारोह में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने विशेष रूप से उपस्थित होकर संस्थान का अवलोकन किया तथा संचालक मोहम्मद अय्यूब खान,श्रीमती नमन खान एवं अलफैज खान को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे निंबाहेड़ा को आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऐसे उत्कृष्ट संस्थानों की महती आवश्यकता है, जो सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई सुविधा प्रदान करें। नमन रिसोर्ट एंड कॉन्फ्रेंस हॉल का शुभारंभ नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है,

आकर्षक डिज़ाइन, भव्य इंटीरियर, मनमोहक सजावट, आकर्षक हरा भरा परिसर एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह कॉन्फ्रेंस हॉल विवाह समारोह, सगाई, पारिवारिक उत्सव, सामाजिक कार्यक्रम, कॉर्पोरेट मीटिंग, व्यावसायिक सम्मेलन, सेमिनार एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक आदर्श स्थल के रूप में विकसित है।
रिसॉर्ट के प्रबंधक मोहम्मद अय्यूब खान ने बताया कि हमारी प्राथमिकता नगर एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को मिनिमम बजट मे मैक्सीमम उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना है,
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना, निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक, निवर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद, नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रवि प्रकाश सोनी, जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, जिला महिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एकता सोनी, जिला कांग्रेस महासचिव मनोहर लाल मीणा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जीवन आंजना, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष फहीम खान बख्शी, महासचिव मनीष जारोली, जावेद खान, राजेश अग्रवाल, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकित जाट, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, इष्टमित्र, शुभचिंतक एवं बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर खान परिवार ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों के प्रति ह्रदय से आभार व्यक्त किया