32 लाख रु के डिजिटल अरेस्ट मामले का खुलासा, गुरुग्राम का हिस्ट्रीशीटर अनिल कुमार उर्फ नन्हे गिरफ्तार

भीलवाड़ा । साईबर थाना भीलवाड़ा ने डिजिटल अरेस्ट के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अनिल कुमार उर्फ नन्हे को किया गिरफतार किया है आरोपी थाना सेक्टर 9ए गुरुग्राम का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है । पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में 16,36,153/रुपये होल्ड कराये ।आरोपियों के बैंक खातों में होल्ड राशि में से कुल 13,46,153/रुपये प्रार्थी को रिफंड करानें हेतु न्यायालय से पुलिस ने आदेश प्राप्त किया कर लिया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह के आदेशानुसार साईबर थानें पर दर्ज 3275000/- रूपये के डिजिटल अरेस्ट मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हेमंत नेगीया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान एवं निस्तारण दल भीलवाडा के निर्देशन व आयुष क्षोत्रिय आई.पी.एस.(प्रो.) थानाधिकारी साईबर थाना भीलवाडा के निकटतम सुपरविजन में रामशरण साईबर थाना प्रभारी भीलवाडा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 14.05.2026 को प्रार्थी प्रहलाद राय सोडानी पुत्र कल्याण मल सोडानी उम्र 74 साल निवासी ए-161 संजय कोलोनी पुलिस थाना सुभाषनगर जिला भीलवाडा ने रिपोर्ट पेश की ओर बताया कि मैं भीलवाडा डेयरी मे लेखाकार के पद से फरवरी 2010 वर्ष मे सेवानिवृत्त हुआ हूँ। मुझे दिनांक 27.03.2026 को एक कॉल आई जिसमे बताया कि आपके आधार कार्ड से मुम्बई में एक सिम कार्ड जारी हुआ हैं जिससे लडकियों को अश्लील मैसेज किये गये हैं उसके बाद लगातार अलग-अलग नम्बरों से वाटसएप पर विडियो काॅल करके सीबीआई के जज तथा पुलिस अधिकारी बनकर दिनांक 07.04.2026 को प्रार्थी के बैंक खाते से 22,50.000/-रूपये तथा दिनांक 10.04.2026 को प्रार्थी की पत्नी सुशीला के बैंक खाते से एफडी तुडवाकर 10,25,000/-रूपये अज्ञात आरोपियों द्वारा लगातार विडियो काॅल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर डरा-धमकाकर कुल 32,75,000/रुपये अपनें बैंक खातों में स्थानान्तरित करवा लिये थे, जिस पर अन्य धाराओं के साथ आईटी एक्ट (संसोधन 2008) में दर्ज कर जांच राममशफन पु.नि. साईबर थाना भीलवाडा द्वारा प्रारंभ की गई । घटना की गंभीरता को देखने हुए रामशरण पु.नि. ने प्रकरण में तकनिकी अनुसंधान किया ओर संद्विग्ध आरोपियों की पहचान कर गठीत विशेष टीम ने आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई व कई जगह दबिश देनें के बाद आरोपी गुरुग्राम निवासी अनिल कुमार उर्फ नन्हे को डिटैन किया ओर प्रकरण में जांच के बा गिरफ्तार किया गया, जिसके खिलाफ पुलिस थाना सेक्टर 9ए गुरुग्राम में कुल 15 प्रकरणों में चालान होकर थानें के रिकाॅर्ड में उक्त अपराधी का ’’बेड केरेक्टर’’ दर्ज हैं।