म्यूल अकाउंट धारको के खिलाफ कार्यवाही, साइबर फ्रॉड में लिप्त दो अपराधी गिरफ्तार

भीलवाड़ा । भीमगंज पुलिस ने म्यूल अकाउंट धारको के खिलाफ कार्यवाही करते हुए साईबर फ्राॅड करने वालो को अपना खाता बेचान कर अपराध मे सहयोग करने वाले 2 आरोपी बाबुलाल खटीक व आशीष खोईवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के संदिग्ध खातो मे साईबर फ्राॅड के जरिये लाखो रूपयो का ट्रांजेक्शन भी मिला है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव, के निर्देशानुसार म्यूल अकाउंट धारको की पहचान कर आरोपियो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने के लिए एएसपी पारसमल जैन एवं सज्जनसिह वृताधिकारी शहर के सुपरविजन मे थाना प्रभारी सुनिल चौधरी पुनि./थानाधिकारी के नेतृत्व मे टीम का गठन किया। भीमगंज थाने पर म्यूल अकाउण्ट के माध्यम से साईबर फ्राॅड कर राशि अन्य खातो मे ट्रांसफर व पीओएस के माध्यम से प्राप्त करने सम्बन्धी शिकायतो की सूची प्राप्त हुई। सूची मे अंकित म्यूल खातो के विरूद्ध दर्ज शिकायतो का समन्वय पोर्टल पर अवलोकन किया तो खाताधारक बाबूलाल पिता गणपत लाल खटीक निवासी पंचमुखी कोलोनी, भीलवाडा थाना भीमगंज जिला भीलवाडा के राजस्थान ग्रामिण बैंक आजाद चौक भीलवाड़ा के खाता संख्या 83108675931 के विरूद्ध साईबर पोर्टल मे शिकायत संख्या 31304260025527ए 21303260018304ए 31103260068512ए 31903260067483, 32703260029502 व 33503260004546 हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, उतराखण्ड व राजस्थान राज्यो मे दर्ज होकर कुल 2,50,000 रूपये खाते मे स्थानान्तरण होना पाई गई। बैंक खाते से खाताधारको द्वारा इलेक्ट्रोनिक साधनो के माध्यम से आमजन के साथ साईबर धोखाधड़ी कर साईबर फ्रॉड की राशि अपने बैंक खातो मे प्राप्त कर उसे यूपीआई आईडी व पीओएस के माध्यम स्थानान्तरण व निकासी कर आम लोगो को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। जिस पर आईटी एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान सुनिल चौधरी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना भीमगंज ने प्रारम्भ किया । जिले मे खातो को बेचकर साईबर फ्राॅड करने की घटनाओ को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस टिम गठन किया और खाताधारको की सम्बन्धित बैंक से डिटेल प्राप्त की खाते मे स्थानान्तरण हुई राशि का अवलोकन किया गया। समन्वय पोर्टल पर खातो के विरूद्ध दर्ज शिकायतो मे स्थानान्तरण राशि व बैंक खातो मे स्थानान्तरण हुई राशि का मिलान किया गया। उक्त खातो मे लाखो रूपयो का ट्रांजेक्शन व विड्रो का विवरण पाये जाने पर खाताधारक बाबूलाल खटीक व सहयोगी आशीष खोईवाल को डिटेन कर गहनता व मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की तो आशीष व बाबुलाल द्वारा पैसो के लालच मे अपने खातो का बेचान करना पाया गया। साईबर फ्राड करने वाले अपराधियो द्वारा आमजन के साथ साईबर फ्राॅड कर फ्राॅड की राशि को इन बैंक खातों में ट्रांसफर कर एएटीएम, पीओएस के माध्यम से विड्रो व अन्य खातो मे स्थानान्तरण व निकासी करने मे इस्तेमाल किया । प्रकरण के सम्पूर्ण अनुसंधान से पाया गया है कि आरोपीगणो द्वारा बैंक मे खाता खुलवाकर बैंक डायरी, एटीएम कार्ड व मोबाईल की सिम फ्राॅड करने वालो को उपलब्ध करवाने के मामले में बाबूलाल पिता गणपत लाल खटीक उम्र 30 साल निवासी पंचमुखी कोलोनी, दादाबाड़ी भीलवाडा थाना भीमगंज जिला भीलवाडा व आशीष खोईवाल पुत्र भारत कुमार उम्र 22 साल निवासी पंचमुखी कोलोनी, दादाबाड़ी भीलवाडा थाना भीमगंज जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया ओर प्रकरण का विस्तृत अनुसंधान जारी है। जिनमे अन्य आरोपीगण की तलाश की जा रही है।

पुलिस की विशेष अपील

जिला भीलवाड़ा के लोगो से अपील है कि पैसो के लालच व किसी भय के कारण अपना खाता किसी को उपलब्ध नही करावे। साइबर अपराध से सम्बन्धित गतिविधियो मे लिप्त अपराधियो की सुचना पुलिस को दे। सुचना देने वालो की पहचान गोपनीय रखी जावेगी।