344 नामांकन दाखिल, 99 ने वापस लिए नाम; ईटूंदा में सबसे ज्यादा 19, धुनवाला और टीठोड़ा माफी में सबसे कम 3-3 प्रत्याशी
अलकेश पारीक
जहाजपुर। स्मार्ट हलचल|पंचायती राज चुनाव के तहत जहाजपुर पंचायत समिति क्षेत्र की 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी प्रारूप-7 के अनुसार, कुल 344 नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें से 341 नामांकन वैध पाए गए। इसके बाद 99 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद 242 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।निर्वाचन विभाग की सूची के अनुसार, जहाजपुर पंचायत समिति की किसी भी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है। ऐसे में सभी 32 पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव होगा।
पंचायतवार सरपंच प्रत्याशियों की संख्या
1. अमरवासी — 12 प्रत्याशी
2. बावरी — 6 प्रत्याशी
3. बेरी — 9 प्रत्याशी
4. बिहाड़ा — 10 प्रत्याशी
5. ढकारियाकंजर कॉलोनी — 9 प्रत्याशी
6. धान्धोला — 7 प्रत्याशी
7. धूधेश्वर महादेव (मुख्य खेमा का खेड़ा) — 7 प्रत्याशी
8. धुवाला — 3 प्रत्याशी
9. गाडोली — 9 प्रत्याशी
10. गधेर — 8 प्रत्याशी
11. गंगिथला — 8 प्रत्याशी
12. गुढ़ा बीजेठा — 7 प्रत्याशी
13. हनुमान नगर — 5 प्रत्याशी
14. ईटूंदा — 19 प्रत्याशी
15. जलमपुरा — 5 प्रत्याशी
16. जमोली — 8 प्रत्याशी
17. जीरा — 8 प्रत्याशी
18. कुचालवाड़ा कलां — 4 प्रत्याशी
19. कुराड़िया — 11 प्रत्याशी
20. लुहारी कलां — 9 प्रत्याशी
21. लुहारी खुर्द — 15 प्रत्याशी
22. पडेर — 9 प्रत्याशी
23. फलासिया — 5 प्रत्याशी
24. रावत खेड़ा — 6 प्रत्याशी
25. रोपां — 8 प्रत्याशी
26. रुनिया बरड़ा — 5 प्रत्याशी
27. सरसिया — 4 प्रत्याशी
28. सरसिया चारणान — 5 प्रत्याशी
29. ठिटोड़ी — 5 प्रत्याशी
30. टीकड़ — 4 प्रत्याशी
31. टीठोड़ा माफी — 3 प्रत्याशी
32. ऊंचा — 9 प्रत्याशी
ईटूंदा में सबसे ज्यादा प्रत्याशी, धुनवाला में सबसे कम
पंचायतवार आंकड़ों पर नजर डालें तो ईटूंदा ग्राम पंचायत में सबसे अधिक 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लुहारी खुर्द में 15, अमरवासी में 12 और कुराड़िया में 11 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं धुनवाला और टीठोड़ा माफी में सबसे कम 3-3 प्रत्याशी मैदान में हैं।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटे हैं। सभी पंचायतों में मुकाबले के बीच ग्रामीणों की नजर इस बात पर रहेगी कि गांव की सरकार की कमान किसके हाथ में आती है।
कुल आंकड़े: 32 ग्राम पंचायतें, 344 नामांकन, 341 वैध नामांकन, 99 नाम वापसी और 242 अंतिम प्रत्याशी।