स्मार्ट हलचल|राजस्थान वूशु संघ के तत्वाधान में बीकानेर में 4 से 6 सितंबर तक राज्य स्तरीय वूशु जजिंग व कोचिंग सेमिनार में भीलवाड़ा के पांच प्रतिभागियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।जिला वूशु संघ के सचिव नरेंद्र सिंह शक्तावत में बताया कि नरेंद्र सिंह शक्तावत, नरेंद्र सिंह रावत , दीपेंद्र सिंह राठौड़,सूर्यभान सिंह कानावत ,और हिमांशु राजावत ने सेमिनार में भाग लिया ओर परीक्षा उत्तीर्ण की।
भीलवाड़ा आने पर जिला वूशु संघ के अध्यक्ष एडवोकेट गौरव आचार्य व पूरी कार्यकारिणी ने बधाई ओर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।