दाधीच समाज महिला मंडल ने मनाया नंदोत्सव, बाल गोपाल को अर्पित किया 56 भोग

श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन, भजनों पर झूमीं महिलाएं

कोटा। स्मार्ट हलचल|श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति महिला मंडल की ओर से नंदोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं अभिषेक कर 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया। भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं के मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
महिला मंडल अध्यक्ष स्मिता शर्मा एवं मंत्री अम्बिका दाधीच ने बताया कि नंदोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। ‘रात शाम सपने में आए बांके बिहारी की’, ‘राधा ढूंढ रही, किसी ने मेरा श्याम देखा’ सहित अन्य भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जेल से नंदगांव जाने सहित विभिन्न लीलाओं का नाट्य मंचन…