(नरेश कुरेडा)
मालपुरा टोंक । स्मार्ट हलचल|ग्राम सोड़ा क्षेत्र में कुओं से मोटर की डोरी चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार 2 सरकारी कुओं सहित कई किसानों के खेतों पर लगी मोटर की डोरी चोरी हुई है।चोरी से प्रभावित बताए जा रहे लोगों में लादूलाल गुर्जर निवासी सोड़ा, बद्री जी गुर्जर, छुट्टन पिनारा, हुसैन लुहार, सरफुद्दीन लुहार, रामनारायण खटीक, गोपाल बैरवा निवासी सीतारामपुरा, नोरत बैरवा निवासी सीतारामपुरा, हरिराम माधीवाल निवासी रामजीपुरा, कजोड़ माली तथा बद्री नायक निवासी रामजीपुरा शामिल हैं।घटनाओं के बाद किसानों में रोष है। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और मामले में जांच कर चोरों का पता लगाने की मांग की है।