7 साल से पुलिस के साथ खेल रही थी आंख मिचौली का खेल, ईनामी महिला आरोपी चढ़ी पुलिस के हत्थे

भीलवाड़ा । भीमगंज थाना पुलिस ने वांछित अपराधी की धडपकड करते हुए 7 साल से फरार चल रही 5 हजार रूपये की ईनामी आरोपी यास्मीन को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह के आदेश पर गठित टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया । भीमगंज थाना प्रभारी सुनिल चौधरी ने बताया की जिले मे हार्डकोर/ईनामी/टाॅप-10/आर्म्स एक्ट/गैंगस्टर या गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए गठित टीम ने मुखबिर से सूचना लेकर वांछितो की तलाश के लिए मोबाईल नम्बरो की काॅल डिटेल व उनके ठिकानों पर दबिशे दी। दबिश के दौरान थाने के प्रकरण संख्या 285/13 धारा 365 342 120बी भादस मे 7 साल से वांछित ईनामी महिला आरोपी यास्मीन पुत्री बशीर मोहम्मद पठान निवासी शेखो का मोहल्ला आसींद भीलवाड़ा हाल आर के काॅलोनी थाना सुभाषनगर भीलवाड़ा को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की ।