70वीं जिला स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन

इटावा टीम को हराकर सोफिया स्कूल, वल्लभ नगर कोटा ने जीता प्रथम स्थान

बी एम राठौर
न्यूज
सांगोद, स्मार्ट हलचल|70वीं जिला स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 का भव्य समापन आज MBS स्टेडियम, सांगोद में उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया।प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गर्ल्स वर्ग में सोफिया स्कूल, वल्लभ नगर, कोटा ने इटावा टीम को पराजित कर प्रथम स्थान का खिताब अपने नाम किया।
वही दितिय स्थान पर महात्मा गांधी स्कूल आयाना त्रतीय स्थान पर जॉय एंड हैप्पीनेस वहीं बॉयज वर्ग में जॉय एंड हैप्पीनेस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दितिय स्थान पर विद्यांजलि स्कूल कोटा त्रतीय स्थान पर सैंट जॉन्स कोटा ने बाजी मारी

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत मीणा उपस्थित रहे। उनके साथ जयराज सिंह हाड़ा, पार्षद नगर निगम कोटा वार्ड 69; श्रीमान अभिषेक मीणा, उपाध्यक्ष, राइफल एसोसिएशन कोटा; समाजसेवी श्रीमान फिरोज मिर्जा; श्रीमान अफ़सार प्रधान , प्रतिनिधि वार्ड पार्षद, नगर पालिका सांगोद समाजसेवी नौशाद मिर्जा; समाजसेवी शहजाद खान; तथा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

समापन अवसर पर विधिवत फ्लैग डाउन कर प्रतियोगिता का समापन किया गया। अतिथियों द्वारा विजेता टीमों को विनर शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में JLN Sanskar Academy, Sangod एवं समस्त आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, सहयोगियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण एवं जिला स्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा के उत्सव के साथ 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 का शानदार समापन हुआ।