शेरपुर में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

अजीम खान चिनायटा

हिंडौन सिटी | स्मार्ट हलचल|शेरपुर/राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर में रविवार को 70वीं जिला स्तरीय 17 से 19 वर्ष छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का रंगारंग शुभारंभ हुआ।|विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आयोजन संयोजक अरुण सिंह डागुर ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन डाबकी खेल मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, हैंडबॉल, नेटबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन एवं तैराकी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी करौली सर्वेश कुमार गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हिंडौन कमलेश शुक्ला रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आर पी विनोद जाट, आर पी शैलेश कुमार, पूर्व सरपंच बाबू सिंह शेरपुर, जगगो ठेकेदार सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

शारीरिक शिक्षक वीरबहादुर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर से विभिन्न टीमें भाग ले रही हैं। खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था स्थानीय भामाशाहों द्वारा की गई है। उद्घाटन मुकाबला वॉलीबाल में धुरसी और पदमपुरा टीम के बीच खेला गया। प्रतियोगिता 23 सितंबर तक चलेगी।