कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए तेजाजी स्थान (बायपास) पर संपन्न हुई रैली; सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले पर भामाशाहों ने की पुष्पवर्षा, जगह-जगह हुआ स्वागत

कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए तेजाजी स्थान (बायपास) पर संपन्न हुई रैली; सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले पर भामाशाहों ने की पुष्पवर्षा, जगह-जगह हुआ स्वागत

रायपुर (स्मार्ट हलचल/किशन खटीक)

रायपुर (स्मार्ट हलचल/रायपुर कस्बे में रविवार को भव्य व विशाल ट्रैक्टर वाहन रैली बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। सैकड़ों सुसज्जित ट्रैक्टरों और वाहनों के काफिले के साथ निकली इस रैली से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। रैली का शुभारंभ जाट छात्रावास से हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए तेजाजी के स्थान (बायपास) पर पहुंचकर संपन्न हुई।

डीजे की धुन पर झूमे युवा, भामाशाहों ने कराया नाश्ता

रैली के दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। डीजे पर बज रहे वीर तेजाजी के भजनों और गीतों पर युवा थिरकते हुए जयकारे लगाते नजर आए। कस्बे के मुख्य बाजारों और चौराहों पर स्थानीय ग्रामीणों व भामाशाहों द्वारा पुष्पवर्षा कर रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कई स्थानों पर प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार व नाश्ते की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

🚩 रैली का रूट व समापन:

जाट छात्रावास से प्रारंभ होकर रैली सदर बाजार, मुख्य चौराहों से होते हुए बायपास स्थित तेजाजी के स्थान पर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना के बाद रैली का समापन हुआ।

समारोह में ये प्रमुख जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजन रहे उपस्थित

इस विशाल आयोजन में जगदीश चोकला अध्यक्ष मांगीलाल जाट, आसाहोली सरपंच देवीलाल जाट, विधायक प्रत्याशी रूपलाल जाट, आरएलपी नेता बद्री लाल जाट, सहाड़ा जाट समाज अध्यक्ष गेहरी लाल जाट, शंकर लाल जाट (रामपुरिया), धनराज जाट (कोशीथल), भामाशाह लेहरुलाल जाट, कालू जाट (पालरा), केसर जाट (सूरजपुरा), लक्ष्मण जाट (सूरजपुरा), युवा अध्यक्ष सुरेश जाट (रेवाड़ा), पूर्व अध्यक्ष रतन लाल जाट, शंकर लाल जाट, भेरू लाल जाट (मेरनिया), किशन लाल जाट, रमेश जाट (पिता का खेड़ा), रामलाल जाट (अम्बाखेड़ा), सुरेंद्र सिंह चौधरी, भवानी सिंह चौधरी, देवीलाल जाट (नंदशा) एवं भंवर जाट (रूपारेल) सहित बड़ी संख्या में समाजजन व ग्रामीण मौजूद रहे।