भीलवाड़ा, 19 अक्टूबर। स्मार्ट हलचल|उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अंतर्गत सोनियाना-गंगरार रेलखंड पर स्थित समपार फाटक संख्या 76 को आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 20 से 23 अक्टूबर तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान सड़क यातायात के आवागमन के लिए समपार फाटक संख्या 77 का उपयोग किया जा सकेगा।रेल प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में होने वाली असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और यात्रा के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें।