884 लीटर खाद्य तेल सीज, नमूने जांच के लिए भेजे

 

ब्यावर में खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई, 795 लीटर सरसों व 89 लीटर मूंगफली तेल का भंडारण मानकों के अनुरूप नहीं मिला

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल ने ब्यावर शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रवर्तन कार्रवाई की। इस दौरान कॉलेज रोड स्थित गणेश जयदेव कंपनी में खाद्य तेल के भंडारण की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान कमल ब्रांड कच्ची घानी सरसों तेल की 795 लीटर तथा पार्वती पोस्टन प्लस मूंगफली तेल की 89 लीटर मात्रा का भंडारण निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर खाद्य सुरक्षा दल ने नियमानुसार कुल 884 लीटर खाद्य तेल सीज कर दिया।दल द्वारा दोनों खाद्य तेलों के नमूने भी लिए गए, जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। खाद्य तेलों की गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही सामने आएगा। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विक्रम बेड़ा एवं कुलदीप सिंह चौधरी शामिल रहे।