अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु थाना कोतवाली एवं डीएसटी टीम की संयुक्त कार्यवाही

शहर बूंदी में जुआ खेलते व सट्टा लगाते 22 आरोपी गिरफ्तार,

जुआ/सटटा राशि 29020 रुपये, ताश पत्ते, कैलकूलेटर, सटटा पर्चिया जप्‍त

आरोपीगणों द्वारा समूह के रुप में संगठित होकर जुआ/सटटे की खाईवाली के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही

बूंदी- स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (IPS) ने बताया कि नये आपराधिक कानून के तहत संगठित अपराधों के खिलाफ कार्यवाही के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी श्रीमती उमा शर्मा के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बूंदी अजीत मेघवंशी के सुपरविजन में सुश्री निर्मला पांडिया आर.पी.एस. (प्रो.) थानाधिकारी थाना कोतवाली बूंदी के नेतृत्‍व में बूंदी शहर में चल रहे अवैध जुआ, सटटा के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 22 आरोपीगण को गिरफ्तार कर उनके कब्‍जे से जुआ/सटटा राशि 29020 रुपये, ताश पत्ते, कैलकूलेटर, सटटा पर्चिया को जप्‍त करने में सफलता प्राप्‍त की है।

कार्यवाही में गिरफ्तार किये गये आरोपीगण से अनुसंधान किया गया। अवैध रुप से मकान में जुआ/सटटा चलाने के मामले में मकान मालिक व जुआ सटटे का संचालन करने वालों के संबंध में आरोपीगण से पूछताछ की गई। मामले में नये कानून के तहत शहर बूंदी में जुआ/सटटा के खिलाफ प्रथम कार्यवाही की गई है। आरोपीगण को आज न्‍यायालय में पेश करने पर न्‍यायालय आदेशानुसार न्‍यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।