कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 हुई संपन्न

बूँदी- स्मार्ट हलचल|राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 दिनांक 18 अप्रेल को बून्दी जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में जिला मुख्यालय पर कुल 21 परीक्षा केंद्र थे। परीक्षा एक पारी में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित हुई।परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अवगत कराया कि परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 6924 थे जिसमें से 6454 उपस्थित तथा 470 अनुपस्थित रहें। उपस्थिति का प्रतिशत 93.21 रहा। परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु प्रत्येक निजी परीक्षा केंद्र पर 02 पर्यवेक्षक तथा राजकीय परीक्षा केंद्र पर 01 पर्यवेक्षक लगाया गया। परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 04 उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया एवं 250 से अधिक पुलिस कर्मियों का जाप्ता लगाया गया।

प्रत्येेक केन्द्र पर अनाधिकृत/डमी व्यक्तियों/अनुपस्थित अभ्यर्थियों/अनुचित साधनों/विधि विरूद्ध क्रिया-कलापों इत्यादि के साक्ष्य संग्रहण हेतु 02 वीडियोग्राफर द्वारा वीडियोग्राफी की गई।