कोटा में ‘यूट्यूबर क्रिएटर कलेक्टिव’ का राष्ट्रीय संगम 300 से अधिक क्रिएटर्स ने एक मंच पर साझा किए सफलता के सूत्र

कोटा।स्मार्ट हलचल|डिजिटल युग में उभरते कंटेंट क्रिएटर्स के लिए शिक्षा नगरी कोटा एक बार फिर राष्ट्रीय मंच बनकर उभरा, जब यहाँ एक होटल में यूट्यूब क्रिएटर कलेक्टिव का आयोजन संपन्न हुआ। देशभर से 300 से अधिक यूट्यूबर्स की भागीदारी के साथ यह कार्यक्रम ज्ञान, नेटवर्किंग और नवाचार का अत्यंत प्रभावी संगम बना।
​कार्यक्रम के सूत्रधार डिजिटल क्रेयर्ट अन्नत लड्डा ने बताया कि कार्यक्रम को दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें करीब 170 यूट्यूबर्स ने हिस्सा लिया, जबकि द्वितीय सत्र दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें 160 से अधिक क्रिएटर्स उपस्थित रहे। दोनों सत्रों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर डिजिटल कंटेंट की बदलती दुनिया पर गंभीर चर्चा की।
इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मुख्य मेजबानी कोटा के युवा यूट्यूबर अन्नत लड्डा ने की, जबकि अजमेर से आए राहुल ने सह-होस्ट के रूप में कार्यक्रम को नई ऊर्जा प्रदान की।
कार्यक्रम की थीम कंटेट,कोलैबोरेट,इंस्पाइर्ड रही, जिसके तहत क्रिएटर्स को एक साझा मंच पर जोड़ते हुए उन्हें आपसी सहयोग और नए अवसरों के लिए प्रेरित किया गया। लड्डा ने बताया कि इस कार्यक्रम में गूगल जेमिनाई, यूट्यूब के नवीनतम फीचर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, तथा गूगल शॉपिंग से नेटवर्किंग जैसे डिजिटल टूल्स पर विस्तार से चर्चा की गई।
विशेषज्ञों और अनुभवी क्रिएटर्स ने बताया कि किस प्रकार एआई तकनीकों का उपयोग कर कंटेंट निर्माण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है, साथ ही नेटवर्किंग और कोलैबोरेशन के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वृद्धि हासिल की जा सकती है।