बूंदी- स्मार्ट हलचल|केंद्रीय विद्यालय बूंदी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया जारी हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि गैर-केवी (नॉन-केवी) विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 रखी गई हैं।विद्यालय में इस वर्ष एक नई उपलब्धि के रूप में कला संकाय (Arts Stream) की शुरुआत की गई है। वर्तमान में विद्यालय में विज्ञान (Science) तथा कला (Arts) दोनों संकायों में कुछ सीटें रिक्त हैं।
इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक समय रहते आवेदन कर प्रवेश का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
