महुवा में परशुराम जयंती पर धूमधाम से निकाली कलश व शोभायात्रा

ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान
विधायक राजेंद्र मीणा ने महुवा मंडावर में परशुराम सर्किल महुवा में ब्राह्मण धर्मशाला के लिए जमीन आवंटन कराने की की घोषणा

नीरज मीणा

महुवा।स्मार्ट हलचल/ महुवा उपखंड मुख्यालय के तहसील रोड बदेही जी के मंदिर के समीप स्थित ब्राह्मण धर्मशाला से मुख्य बाजार होते हुए बुधवार को भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ताराचंद शर्मा के नेतृत्व में भगवान परशुराम की विशाल कलश व शोभायात्रा दर्जनो जीवंत झांकियां के साथ बैंड बाजो के साथ निकाली गई।
गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर बुधवार को महुवा में भगवान परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा कलश यात्रा प्रातः 9:00 बजे ब्राह्मण धर्मशाला बदेही जी के मंदिर के पास महुवा से भगवान परशुराम सहित भगवान शिव बारात भगवान कृष्ण सहित अन्य जीवंत झांकियां के साथ कलश यात्रा बैंड बाजा व दर्जनो जीवंत झांकियां के साथ प्रारंभ होकर तहसील रोड, हिंडौन रोड, थाने के सामने, बोहरा धर्मशाला, सब्जी मंडी, गणेश चौक, सर्राफा बाजार, झंडे के नीचे ,जैन मंदिर, गोपीनाथ जी का मंदिर, होते हुए श्री कृष्ण गोपाल गौशाला पुरानी तहसील के समीप स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंची इस दौरान कलश यात्रा व शोभा यात्रा का जगह-जगह महुवा के दर्जनों सामाजिक संगठनों सहित लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ पेयजल जलपान कराकर तोरण द्वार लगाकर भव्य स्वागत सत्कार किया।
अग्रवाल धर्मशाला मे आयोजित ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सम्मान समारोह में पहुंचे विधायक राजेंद्र मीणा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, आर ए एस अधिकारी मयंक गोङ, संत सरजू दास जी महाराज, कुंड वाला बाग रसीदपुर के संत धर्मेश्वर दास जी महाराज , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय शंकर बोहरा, महुवा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम अवस्थी ,मंडावर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संतोष शर्मा, सोलंगा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश मुदगल, पावटा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ के साथ ब्राह्मण समाज की कक्षा 10 व12 वी कक्षा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिस मैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व समाज की प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा पुष्प माला पहनाकर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा में पहुंचाने में ब्राह्मण समाज का अमूल्य योगदान मुझे मिला है जिसका एहसान में जीवन भर नहीं भूल सकता इस दौरान ब्राह्मण समाज द्वारा समाज की धर्मशाला की मांग पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि शीघ्र ही आप की मांग के अनुसार ब्राह्मण धर्मशाला के लिए जमीन आवंटन के लिए प्रक्रिया शुरू कर जमीन आवंटन कर धर्मशाला बनवाने में तन मन धन से सहयोग किया जाएगा वही विधायक राजेंद्र मीणा ने महुवा और मंडावर में परशुराम सर्किल बनाने की घोषणा की जिस पर सभी ब्राह्मण समाज बंधुओ ने विधायक राजेंद्र मीणा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर समाजसेवी अजय बोहरा, पावटा सरपंच प्रतिनिधि मुकेश शर्मा, हडिया सरपंच प्रतिनिधि दिनेश पंडित ,ब्राह्मण समाज महुवा के अध्यक्ष ताराचंद शर्मा, मंडावर ब्राह्मण समाज युवा के अध्यक्ष अवधेश शर्मा, एडवोकेट सत्यनारायणशर्मा, रतन वकील, महेश शर्मा कंडक्टर, पंडित राधा कृष्ण भारद्वाज, विनोद शर्मा दिवली वाले, महेश आचार्य, हरिओम हाडली, जगदीश भारद्वाज ,रमाकांत गुलपहाड़िया मंत्रर, गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, पं राधामोहन हुडला, नरेंद्र पाली, राजकुमार शर्मा शिव कैटर्स, कन्हैया शर्मा, हंडिया सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण शर्मा , पंकज जोशी, लोकेश अवस्थी ,भगवान सहाय तिवारी , विष्णु दत्त पाराशर, हरिओम दिक्षित, राजेश जैमिनी, प्रिंसिपल चन्द्र कान्त शर्मा, अवधेश शर्मा पाली, दयानंद शर्मा,प्रियांशु झाडोलिया, लक्षी राम शर्मा, बनवारी शुक्ला, भूपेंद्र शर्मा, चंद्रकांत उपाध्यक्ष, रमेश महेश गोपाल अवस्थी कमालपुर वाले, जीपी शर्मा, हरि ओम अवस्थी दुल्हेपुरा वाले, पूरण लखपति, संतोष मनोज डंडा वाले, गोलू शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के हजारों गणमान्य समाज बंधु, माता ,बहने मौजूद रहे