Homeराज्यउत्तर प्रदेशनहीं की बेटे - बहू ने देखभाल, कानपुर में घर से मिला...

नहीं की बेटे – बहू ने देखभाल, कानपुर में घर से मिला 10 साल से अकेले बुजुर्ग का शव

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल|जो मां-बाप सारी परेशानियों और कष्ट सहकर अपने बच्चों को पाल-पोस कर बड़ा करते हैं। पढ़ा लिखा कर उनका भविष्य बनाते हैं। वही बच्चे बुजुर्ग हो जाने पर अपने मां-बाप का ख्याल तक नहीं रखते ,जिसके फलस्वरुप ऐसे कई बुजुर्ग बड़े कष्टमय हालातों में मौत का वरण करने के लिए भी मजबूर होते हैं।
कुछ ऐसा ही लगभग 70 साल की सुरेंद्र आहूजा के साथ भी हुआ। उनकी लाश उनके ही घर से 5 दिन बाद बरामद की गई। उनके दोनों बेटे और बहू बाहर रहते हैं। बताते हैं कि काफी समय से उन्होंने अपने बुजुर्ग आप का कोई हाल-चाल नहीं लिया था।
इस घटना का संबंध नजीराबाद थाना क्षेत्र से है जहां कौशलपुरी इलाके में हनुमान मंदिर के पास घर में पांच दिन पुराना बुजुर्ग सुरेंद्र आहूजा (68) का आज मंगलवार दोपहर शव उनके ही घर में मिला। इसकी जानकारी घर से आ रही दुर्गंध के के बाद हुई जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू की।
पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र आहूजा पिछले 10 साल से अकेले घर में रह रहे थे। जबकि उनका बेटा करण दिल्ली में रहता है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक करण ने इधर काफी अरसे से अपने पिता का हाल-चाल तक नहीं लिया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
अवगत कराते चलें कि कानपुर में यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी यहां इसी तरह से कई बुजुर्ग अपने घर में ही मृत अवस्था में पाए जा चुके हैं। इनमें से अधिकांश के बच्चे देखभाल करने के लिए उनके साथ नहीं थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES