पूर्व राज्यमंत्री ने अवैध बजरी पर युवक मृत्य पर जताया शोक, सरकार को घेरा

ओम जैन 

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|बड़ाखेड़ा में शादी की तैयारियों के बीच बजरी भरे ट्रेलर से कुचल के हुई इकलौते भाई किशन की मौत पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत पारसोली पहुंचे।प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि परिवार के मध्य उन्होंने घटना की जानकारी ली एवं इस गम्भीर हादसे पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया घटना पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अवैध बजरी ट्रेलर के आवागमन को चित्तौड़गढ़ की शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए बहुत बड़ी चुनौती है पूर्व में अजयराज झाला, सूरज माली प्रकरण भी इस अवैध बजरी माफियाओं का शिकार हुए इसी बीच शादी के 2 दिन होते ही अवैध बजरी ट्रेलर की चपेट में आकर 21 वर्षीय किशन की मौत होना एक चिंता जनक विषय है क्योंकि चुने हुए जनप्रतिनिधियो की इस अवैध बजरी कारोबार में संलिप्तता सामने आते हुए भी राजस्व की बड़ी हानि होते हुए भी भजनलाल सरकार इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। गांव वालों के अनुसार सौ दो सौ डंपर का रोजाना आवागमन होता है उन्होंने जिला कलेक्टर से आग्रह किया कि इस अवैध बजरी ट्रेलर परिवहन को अपने संज्ञान में लेकर संबंधित विभागों को कठोर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करे।
पूर्व मंत्री के साथ मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल जाट मौजूद रहे।