नीरज मीणा
महुवा।स्मार्ट हलचल/उपखंड मुख्यालय पर मां जसोदा सेवा संस्थान एवं चेरीबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीनाथजी मूर्तिप्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं मां यशोदा वृद्धाश्रम उद्घाटन महोत्सव के तहत बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई वहीं आज शुक्रवार को वृद्ध आश्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा सहित अन्य अतिथियों द्वारा प्राप्त 10:00 बजे किया जाएगा कलश यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर महुवा कस्बे के हॉस्पिटल रोड स्थित सीताराम जी के मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धार्मिक वातावरण का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भगवान श्री नाथ जी हनुमान जी शिव जी के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
कलश यात्रा मार्ग को आकर्षक सजावट से सजाया गया था। महुवा कस्बे के विभिन्न मार्गों पर दर्जनों स्वयंसेवी संस्थाओं सहित स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा, जलपान और शीतल पेय से भव्य स्वागत सत्कार स्वागत किया। जगह-जगह सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल और धर्मप्रेमी नागरिकों द्वारा सेवा शिविर लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं को ठंडा पानी, शरबत और प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्टी प्रहलाद बंसल, श्रीमती पुष्पा देवी बंसल, बलराम सत्संग मंडल के विष्णु सांवरिया अपना घर सेवा समिति महुआ के अध्यक्ष नेमीचंद खेड़ली वाले प्रेमचंद गोयल श्याम सखा मंडल के राकेश केसरी ,योगेंद्र गोयल, डैनी सोनी, दिनेश चंद बंसल, मुकुट बिहारी बंसल ,पुरुषोत्तम बंसल, गणेश बंसल, राजेश, पवन, राम, श्याम ,सोनू, हेमंत ,नीतीश, मयंक, आर्यन ,आयुष ,चरित, मानस ,प्रिंस बंसल श्याम बंसल, चिंटू अग्रवाल, हितेश सिंघल(निठार वाले), अजय नितेश कानेटी, गौरव , प्रशांत खंडेलवाल गोपुत्र अवधेश अवस्थी सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिक मौजूद रहेगे।
वही आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि आज 24 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे मां जसोदा सेवा संस्थान एवं चेरिटेबल ट्रस्ट पाली रोड महुवा द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का विधिवत उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह का उद्घाटन राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता महुवा विधायक राजेंद्र मीणा
समारोह में विशिष्ट अतिथि राजेंद्र मीणा उपमहानिरीक्षक पुलिस सोनीपत, डॉ. सौम्या झा जिला कलेक्टर दौसा, हेमेंद्र मीणा पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी, सागर राणा पुलिस अधीक्षक दौसा, गिरीश कुमार गर्ग पूर्वी राजस्थान अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं जगदीश कुमार अग्रवाल जिला अध्यक्ष अग्रवाल सम्मेलन दौसा विशिष्टाद्वैत अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर महुवा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।
ट्रस्टी पृहलाद कुमार बंसल ने बताया कि मां जसोदा वृद्ध आश्रम का उद्देश्य निराश्रित एवं बुजुर्ग लोगों को सम्मानपूर्वक आश्रय प्रदान करना है। आयोजकों का कहना है कि यह वृद्ध आश्रम समाज के उन बुजुर्गों के लिए समर्पित रहेगा जिन्हें अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में देखभाल और अपनत्व की आवश्यकता होती है। धार्मिक आयोजन के साथ समाज सेवा का यह संगम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
