भीलवाड़ा 17 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट – जेन – जीएसटी रिफॉर्म्स अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा सुभाष, प्रताप एवं गणेश मंडल की कार्यशाला जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता, महापौर राकेश पाठक, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज के सान्निध्य एवं प्रताप मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, सुभाष मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा, गणेश मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी की उपस्थिति में आयोजित हुई।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित तीनों अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, प्रहलाद त्रिपाठी, जिला मंत्री लादूलाल जाट, ललिता कंवर, प्रताप मंडल से भगवतीलाल गुर्जर, रतन अग्रवाल, महिपाल सिंह, विजय जयसवाल, मुकेश शर्मा, सुभाष मंडल से पंकज श्रोत्रिय, पुनीत प्रताप सिंह, दीपक पाराशर, छगन माली, भारत वर्मा, दिनेश माली, गणेश मंडल से तेजेंद्र शक्तावत, रतनलाल आचार्य, अ अभिषेक जोशी, घनश्याम सिंघीवाल, विनोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।