(महावीर सेन)
मांडलगढ़ ।स्मार्ट हलचल|जिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग द्वारा संगठन विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत गेणोली के बिहारिपुरा निवासी कमलेश गुर्जर को कांग्रेस ओबीसी विभाग का मांडलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पूर्व मंत्री रामलाल जाट की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश गुर्जर पूर्व में छात्रसंघ महासचिव और सरपंच पद के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। क्षेत्र में युवाओं और ओबीसी वर्ग के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनकी यह नियुक्ति राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री रामलाल जाट की अनुशंसा पर की गई है। गुर्जर को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में हर्ष की लहर है।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
मांडलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर कमलेश गुर्जर ने पूर्व मंत्री रामलाल जाट, कांग्रेस महासचिव और कांग्रेस ओबीसी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमावत सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी संगठन को ब्लॉक स्तर पर और अधिक मजबूत करने, आमजन की समस्याओं को उठाने और ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
