पुष्कर में एनएसयूआई अमेरिकी राष्ट्रपति की भृत्सना की

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/स्मार्ट हलचल|अजमेर पुष्कर एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर ने अमेरिकी राष्ट्रपति की भृत्सना करते हुए बताया की हाल ही मे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर भारत देश को अपमानित करने के उद्देश्य से अपनी सोसल मीडिया प्लेटफ़ार्म ‘ट्रुथ सोसल’ पर बेहद शर्मनाक बयान दिया जिसमे भारत व चीन को नर्क’hellholes’ संबोधित किया जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है,साथ ही पाराशर ने कहा कि देश के प्रधान मन्त्री को कड़ी आपत्ति दर्ज करवानी चाहिए, आखिर कब तक देश की संप्रभुता के साथ खिलवाड करता रहेगा,, आखिर क्यो नहीं प्रत्युत्तर दिया जा रहा है, भारत जैसे विशाल देश के प्रति ट्रंप का ये बयां बेहद निंदनीय व अस्वीकार है,,