बारां (राजस्थान)।स्मार्ट हलचल|जिले में एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहां Agri Global Care Pvt. Ltd. के कर्मचारियों ने एक स्थानीय दुकानदार को संत रामपाल जी महाराज की तस्वीर सम्मान स्वरूप भेंट की।दुकानदार संत रामपाल जी महाराज जी के अनुयाई थे उन्होंने गिफ्ट के तौर पर अपने गुरुदेव भगवान की तस्वीर देखी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा जानकारी के अनुसार, कंपनी के कर्मचारी राम जी गुर्जर और कमलेश जी गुर्जर की ओर से यह तस्वीर इनाम के रूप में (दुकान) सत कबीर एग्रो एजेंसी सकतपुर जिला बारां को दी गई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने तस्वीर पर फूल अर्पित किए तथा मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि संत रामपाल जी महाराज समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहे हैं और लोगों को सच्चाई एवं सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे सामाजिक जागरूकता से जोड़कर देखा। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और श्रद्धा से भरा रहा।
