पुनित चपलोत
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|शहर के महात्मा गांधी अस्पताल के पीछे माणिक्य नगर रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि अचानक भीषण आग लग गई। दुकान के सामने खड़े रहने वाले एंबुलेंस ड्राइवरों जब दुकान से धुंआ और आग की लपटें निकलती देखी तो फायर ब्रिगेड को सूचित किया, सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग लगने से दुकान मालिक को करीबन लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है
मामला शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी अस्पताल के पीछे का है ,मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे बजे के करीबन नमन मेडिकल स्टोर में अचानक आग लग गई ।आग लगने से दुकान में रखा मेडिकल स्टॉक जलकर राख हो गया,इस दौरान मेडिकल स्टोर में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर और फ्रिज भी आग की चपेट में आने से जलकर नष्ट हो गए ।दुकान से धुंआ और आग की लपटें निकलती देखकर सामने एंबुलेंस ड्राइवर ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,तब तक दुकान में रखी सारी दवाइयां, फर्नीचर और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए।
प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण माना जा रहा है।फिलहाल भीमगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
